मेरे ख्यालों को उड़ान भरने दो
Posted by rajtela1,
06 September 2010
·
11 views
Ghazal Shayri Kavita
मेरे ख्यालों को उड़ान भरने दो,
उन्हें खुले आकाश में उड़ने दो
जो बीत गया उसे जाने दो,
जो किया नहीं उसे करने दो
ख्वाबों को हकीकत बनाना है,
प्यार मोहब्बत से जीना है
इक ऐसी दुनिया में जाना है,
जिसमें रहने वालों ने,
सिर्फ मोहब्बत को जाना है
नफरत करने वालों को,
कभी नहीं पहचाना है
निरंतर प्यार करते हैं,
सिर्फ प्यार की उड़ान भरते हैं
मेरे ख्यालों को उड़ान भरने दो,
उन्हें खुले आकाश में उड़ने दो
03-09-2010











