ये रात की स्याही किसने डाली,
मेरे दिल के उजाले में
ये आग किसने डाली
मेरे मौम से ख्वाबों में
ये आवाज़ किसने डाली,
मेरी खामोशियों में
मेरे सुकून में जलजला लाने वाले,
अब तो नकाब उठा दे
इरादे अपने बता दे,
या तो साथ मेरे होले,
या अपना पता बता दे
निरंतर जज्बातों से खेलने वाले,
अब तो दिल कर दे मेरे हवाले
04-09-2010












roshni me khalal dal gaya
hawao ka khilona ban
bund ban milan ki aas me
niranter badta hi chala gaya