पानी बचाओ यूरेका फोबर्स (Yureka Fobars) वातावरण संस्थान ने पानी के बचाव के दिशा मे काम करने के पांच आसान मुदों पर प्रतिज्ञा पत्र जारी किया। यदि आप और हम इन पांच मुदों पर अमल करें तो हर वर्ष 40,000 लीटर पाने अकेले बचा सकते हैं।
उन नलो के मुरम्म्त जल्द से जल्द करवा लीजिए जिनमे से पानी रिसता हो । जिस नल मे से एक मिनट मे 15 बूदें गिरती है, वह नल एक दिन मे 24 लीटर पाने बर्बाद कर देता है यानी एक वर्ष मे 7500 लीटर पानी बर्बाद हो जाता है। प्लमबर को बुला कर नल की मुरम्मत करवा लेना पानी के इस बर्बाद के मुकाबले कई गुणा सस्ता पड्ता है।
कोल्ड डिंक की बोतल मे रेत भर कर उसे फ्लश टेंक मे डाल दें। इस तरह जब भी आप फ्लश टेंक का इस्तेमाल करेंगे एक लीटर पानी बचाएगें। इस तरह आप एक दिन मे 2 लीटर और साल मे लगभग 750 लीटर पानी बचा सकेंगे।
फ्लश टेंक ऐसा खरीदें जिसमे से जरुरत के हिसाब से कम या ज्यादा पानी निकाले। इस तरह आप एक दिन मे लगभग 9 लीटर यानी साल भर मे लगभग 3000 लीटर पानी बचाएगें।
शावर के बजाए बाल्टी से पाने ले कर नहाएं। इस तरह आप दिन मे 70 लीटर और साल भर मे लगभग 30,000 लीटर पाने बचाएगें।
दांत घिसते समय या दाडी बनाते समय नल चालू न रखें । इस तरह आप दिन मे 7 लीटर और साल भर मे 2500 लीटर पानी बचाएगें ।















