क्या देश की है हालत, क्यूँ देश की ये हालत,
सभी प्रबुद्ध जनों में विचार हो रहा है,
हाहाकार हो रहा है, हाहाकार हो रहा है
कहीं लोगों को खाना नहीं, कहीं गोदामों में अनाज सड़ रहा है,
देख-रेख के अभाव में आलू और प्याज सड़ रहा है,
कैसा है ये सिस्टम जो लाचार हो रहा है
हाहाकार हो रहा है, हाहाकार हो रहा है
कहीं हाथी, कहीं हाथ, कहीं कमल पर है निशाना,
खुद को ऊपर करने के बजाय दूसरे को नीचा दिखाना,
जनता की भावनाओं का क्यूँ व्यापार हो रहा है,
हाहाकार हो रहा है, हाहाकार हो रहा है
कभी बाबा रामदेव लातें और घूँसे खा रहे हैं,
कभी अन्ना अनशन के बावजूद कुछ नहीं पा रहे हैं,
देश के हितैषियों पे क्यूँ अत्याचार हो रहा है
हाहाकार हो रहा है, हाहाकार हो रहा है
कहीं नक्सलवादी, कहीं माओवादी पुलिस पे सितम ढा रहे हैं,
कहीं आतंकवादी जेल में चिकन बिरयानी खा रहे हैं.
कामयाब नहीं हमारा कोई हथियार हो रहा है,
हाहाकार हो रहा है, हाहाकार हो रहा है
Board Videos
hahakaar
Started by Shivani, Jan 18 2012 12:19 PM
1 reply to this topic
#1
Posted 18 January 2012 - 12:19 PM
#2
Posted 22 January 2012 - 05:54 PM
oh very good Shivaniji n sorry i didn't read till 2day very good right pix depicted but once ppl like u starts showing their concern slowly one day those hahakar may turn our in khsushiya n khushiya golden period for our Bharat MAta again tnx
1 user(s) are reading this topic
0 members, 1 guests, 0 anonymous users
Toggle shoutbox
Shoutbox
|
|||||||
Our Partner websites
Engineering Wall - Engineering Forum - Management Wall - Spicy Flavours- Institute of Finnacial Studies














